जयपुर : पैलेस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने की गहन तलाशी

छात्रों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

जयपुर : जयपुर में एक निजी स्कूल के परिसर में बम रखे होने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सोमवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने वहां तलाशी ली। सिटी पैलेस स्कूल की ईमेल आईडी पर स्कूल में विस्फोटक रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

बम निरोधक दस्ते व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसर पहुंचकर तलाशी शुरू की। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार वहां अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस स्कूल की संस्थापक दीया कुमारी वर्तमान में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News