राजस्थान में बेटा बना हैवान ! मां की पीट-पीटकर हत्या की

घटना राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में हुई
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on

जयपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार सुबह एक महिला की उसके बेटे ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के बसई घीयाराम गांव में हुई।

थाना प्रभारी गम्भीर सिंह ने बताया कि महिला पर सड़क पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया गया। सूचना पा कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सोन देवी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि महिला के छोटे बेटे संजय का मां से किसी बात पर विवाद हो गया था। गुस्से में संजय ने मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, संजय नशे का आदी है और उसका स्वभाव झगड़ालू है। सोन देवी के पति का निधन हो चुका है और बड़े बेटे सुरेंद्र की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। बेटी सीमा की पांच पहले शादी हो चुकी है।

महिला का शव राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in