राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर जारी, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

राज्य के अनेक हिस्से लू की चपेट में रहेंगे
मौसम
मौसम
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के अधिकतर भाग भीषण गर्मी की चपेट में है और यह दौर अभी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में राज्य के अनेक हिस्से लू की चपेट में रहेंगे। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा तथा जयपुर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं लू का प्रकोप देखा गया। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अनुसार आगामी 2-3 दिन में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 से 30 अप्रैल को राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं लू चल सकती है। वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व हल्की बारिश हो सकती है, 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं/आंधी चल सकती हैं। इसी तरह मई के पहले हफ्ते में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी तथा तापमान में कमी होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in