छह करोड़ रुपये के स्वर्ण ऋण ‘घोटाला’ ; बैंक का पूर्व प्रबंधन गिरफ्तार

बैंक प्रतिनिधि पर 4.198 किलोग्राम सोना चोरी करने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

जयपुर : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में हुए 6 करोड़ रुपये के कथित स्वर्ण ऋण ‘घोटाले के मामले में बैंक के पूर्व प्रबंधक अमित जांगिड़ और बैंक प्रतिनिधि (बीसी) संतोष सैनी को गिरफ्तार किया गया है।

झुंझुनूं के पुलिस अधीक्षक(SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि नवलगढ़ के नानसा गेट स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शाखा प्रबंधक मुकेश सिहाग ने एक फरवरी को प्रथमिकी दर्ज कराई थी और पूर्व शाखा प्रबंधक अमित जांगिड़ व बैंक प्रतिनिधि संतोष सैनी पर 4.198 किलोग्राम सोना चोरी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांगिड़ ने कथित तौर पर लॉकर से असली सोना चोरी कर उसके स्थान पर नकली सोना रख दिया। अमित ने संतोष के माध्यम से लोगों के नाम से स्वर्ण ऋण खाते खुलवाएं।

उन्होंने बताया कि इस मामले को अलग रूप देने के लिए अमित ने बैंक में डकैती कराने की साजिश रची और बदमाशों को सोना और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर की चोरी करने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया अपराध के मुख्य आरोपी अमित को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमित ने चार करोड़ रुपये का अपना बीमा करवाया था और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की योजना बना रहा था ताकि बीमा की राशि परिवार को मिल जाए।

एसपी ने बताया कि अमित के पास दो लग्जरी कार, एक मोटरसाइकिल, सीकर में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान, गांव में 100 से अधिक देसी-विदेशी नस्लों के मवेशियों का डेरी फार्म है। उसने पत्नी के नाम पर गुढ़ा में भूखंड खरीदी है।

पुलिस ने बताया कि अपराध में साथ देने का आरोपी संतोष के पास नवलगढ़ व अन्य जगहों पर कई दुकानें, भूखंड और मकान होने के सबूत मिले हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in