'निर्वाचन आयोग को देश से मांगनी चाहिए माफी', राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा

ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग के खिलाफ उतरे
निर्वाचन आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्षी सांसद
निर्वाचन आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे विपक्षी सांसद
Published on: 

जयपुर/ नई दिल्ली : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि ऐसा संभवतः इतिहास में पहली बार हुआ है जब विपक्षी सांसद इतनी बड़ी संख्या में निर्वाचन आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)-शरदचंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता आक्रोशित हैं। इसके बावजूद निर्वाचन आयोग का बर्ताव निंदनीय है। आयोग जनभावनाओं को समझने में चूक कर रहा है। आयोग को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि मौजूदा संसद सत्र में सांसदों को हिरासत में लेकर थाने में रखना उनके विशेषाधिकार के भी खिलाफ है। निर्वाचन आयोग को अब गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है। यह देश के लोकतंत्र का सवाल है।

गहलोत ने कहा, आयोग को इस संस्था में आमजन का विश्वास बचाए रखने के लिए तुरंत मतदाता सूची का डाटा ‘मशीन रीडेबल फॉर्मेट’ में उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि सारी अनियमितताएं सामने आएं और उन्हें दूर किया जा सके।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in