CM शर्मा ने सुनीं जन समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सुबह की सैर के दौरान CM शर्मा ने सुनीं जन समस्याएं
ग्रामीणों से बातचीत करते CM  भजनलाल शर्मा
ग्रामीणों से बातचीत करते CM भजनलाल शर्मा
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार यहां सेन्ट्रल पार्क में आम लोगों के साथ सुबह की सैर की और इस दौरान वहां लोगों से मुलाकात करके विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं एवं सुझाव भी लिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘फिट इंडिया’ अभियान स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि जब हम शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे, तो हमारी कार्यक्षमता बढ़ेगी और हम अपने कार्यों को अधिक ऊर्जा एवं उत्साह के साथ कर सकेंगे। सुबह की नियमित दिनचर्या पूरे दिन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए हम सभी को प्रतिदिन सुबह अपने लिए एक घंटे का समय निकाल कर व्यायाम, योग एवं सुबह की सैर के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ और फिट रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुबह घूमने और व्यायाम करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन भी प्रसन्न रहता है। नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से जीवन में सकारात्मकता आती है।

मुख्यमंत्री ने बाद में आम लोगों के साथ चाय पी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान करके डिजिटल इंडिया अभियान को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जयपुर के महापौर सुनील कोठारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ग्रामीणों से बातचीत करते CM  भजनलाल शर्मा
राजस्थान पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में मतदान जारी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in