झुंझुनूं में मतदान के दौरान झड़प, पूर्व सरपंच की जान गई

मतदान के दौरान झड़प में पूर्व सरपंच की मौत, क्षेत्र में तनाव
CPM and BMS Workers Clash at Halisahar Municipality Over Pending Salaries and Pension
सांकेतिक फोटो REP
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड स्थित विजयनगर ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान हुई हिंसक झड़प में घायल हुए पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी (55) की मौत हो गई। बबाई पंचायत समिति क्षेत्र की इस ग्राम पंचायत के गठन के बाद पहली बार चुनाव आयोजित किए गए थे, लेकिन मतदान की प्रक्रिया के बीच ही दो पक्षों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की पर्चियां बनाने के लिए लगाए गए बूथ पर शुरू हुआ। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह झगड़ा देखते ही देखते गंभीर मारपीट में बदल गया। इस हमले में पूर्व सरपंच लक्ष्मी नारायण सैनी को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

इसी मारपीट की घटना में करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी भी घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतक पूर्व सरपंच का शव नीमकाथाना जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि हिंसा के सटीक कारणों और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

दूसरी ओर, इस दुखद घटना के बीच देर रात घोषित किए गए सरपंच पद के चुनाव परिणामों में दिवंगत पूर्व सरपंच की पुत्रवधू सुमन सैनी ने जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 158 मतों से पराजित कर नवगठित पंचायत की पहली सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया।

CPM and BMS Workers Clash at Halisahar Municipality Over Pending Salaries and Pension
राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News