एसीबी की बड़ी कार्रवाई : उदयपुर में एएसआई 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रतापनगर थाने के एएसआई राजेश कुमार मीणा गिरफ्तार
सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्र
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के उदयपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ब्यूरो के बयान के अनुसार प्रतापनगर थाने के एएसआई राजेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो से शिकायत की गयी थी कि प्रतापनगर थाने में दर्ज प्रकरण में परिवादी एवं उसकी कार का नाम निकालने की एवज में आरोपी एएसआई ने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी एवं रिश्वत नहीं देने पर परिवादी को जेल में बंद करने की धमकी दी।टीम ने शिकायत का सत्यापन का मंगलवार को आरोपी एएसआई मीणा को परिवादी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News