राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल : 53 आईएएस और 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

राज्य के कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश
सांकेतिक छवि
सांकेतिक छवि
Published on: 

जयपुर : राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 53, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 24 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 34 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 113 अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

राज्य के कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात इस बारे में अलग-अलग आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार जयपुर, कोटा, बीकानेर व उदयपुर में नए संभागीय आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।

आईएएस के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष पेडणेकर को ग्रामीण विकास सचिव के पद से हटाकर जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग में शासन सचिव बनाया गया है।

आईएएस डॉ रविकुमार को बीकानेर, आईएएस पूनम को जयपुर, राजेंद्र सिंह को कोटा व प्रज्ञा केवलरमानी को उदयपुर का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी तरह अवधेश मीणा को सलूंबर, नमित मेहता को उदयपुर, जसमीत सिंह को भीलवाड़ा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News