एसीबी ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 2.29 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी का बड़ा एक्शन
एसीबी का बड़ा एक्शनRohit Chhapola
Published on: 

जयपुर : बाड़मेर में एसीबी की टीम ने उपतहसील कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी को 2.29 लाख रुपये की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा। अधिकारी के अनुसार आशीष रंजन विश्वास को संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा गया है जो बालोतरा जिले के उपतहसील कार्यालय (दूधवा) में सहायक प्रशासनिक अधिकारी है।

एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि संदिग्ध अधिकारी आशीष रंजन विश्वास होली के अवकाश को देखते हुए अपने कार्यालय में ‘स्टाम्प वेंडर’ एंव ‘डीड राइटर’ तथा अन्य पंजीयन दलालों से हाल में रजिस्टर्ड / पंजीबद्ध दस्तावेजों की कीमत के एक प्रतिशत की दर से बनने वाली कमीशन (रिश्वत) राशि वसूल रहा है।

यह भी सूचना मिली थी कि आशीष रंजन स्वयं यह राशि नहीं ले जायेगा और वह उसे अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति के मार्फत कार्यालय से पार करायेगा। आशीष रंजन उपतहसील कार्यालय में रजिस्ट्री पंजीयन का कार्य करता है।महानिदेशक के मुताबिक ब्यूरो की टीम ने नियमानुसार आकस्मिक छापा मारा और आशीष रंजन को उसके कार्यालय में ही 2,29,000 रुपये की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा। मामले में आगे कार्रवाई जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News