भरतपुर में घर में घुसी मादा तेंदुए की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, केस दर्ज

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज
तेंदुए
तेंदुए
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के भरतपुर जिले में ग्रामीणों ने एक मादा तेंदुए को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार शाम को वैर थाने के सीतापुरा गांव में हुई जब तेंदुआ एक घर में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

उप वन संरक्षक चेतन कुमार ने बताया कि बचाव दल इस जानवर को सुरक्षित रूप से पकड़ने की कोशिश कर रहा था। पुलिसकर्मी ग्रामीणों को घटनास्थल दूर रखने की कोशिश कर रहे थे।हालांकि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जब तेंदुए ने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए की मौत हो गई।

कुमार ने बताया कि इसके बाद ग्रामीणों ने मृत तेंदुए को जलाने की कोशिश की लेकिन वन विभाग की टीम ने हस्तक्षेप करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया। वह आंशिक रूप से जल गया था। मृत मादा तेंदुए को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भरतपुर ले जाया गया।

कुमार ने कहा कि तेंदुए को मार डालने और उसे जलाने की कोशिश में शामिल लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News