उदयपुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जहर खाकर दी जान

अधिकारियों पर लग रहे परेशान करने के आरोप
मृत्तका आंजुबाला का फाइल फोटो
मृत्तका आंजुबाला का फाइल फोटो
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के उदयपुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने एक कथित वीडियो में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने शुक्रवार रात धानमंडी थाने में दिल्ली गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास जहर खा लिया। धानमंडी के थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया, उसने जहर खाने के बाद अपने बेटे को फोन किया और अपनी हालत के बारे में बताया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता अंजूबाला दलाल (55) ने मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने विभाग के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। थानाधिकारी सिंह ने बताया कि महिला सज्जनगढ़ रोड स्थित भीलू राणा आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात थी और उसके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। सिंह ने बताया कि महिला के बेटे अनमोल दलाल ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्थानीय विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार देर रात पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News