जयपुर में 10 पाकिस्तान विस्थापितों को मिली भारत की नागरिकता

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा- भारत माता की गोद में मिला सम्मान
जयपुर में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रमाण पत्र प्रदान किए
जयपुर में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रमाण पत्र प्रदान किए
Published on

जयपुर : पाकिस्तान से आए 10 विस्थापितों को जयपुर में भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जयपुर में प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किए।

पटेल ने संगीता, हरिचंद, चमेली बाई, मुकेश कुमार, कलियां देवी, कंवर लाल, संतोष कुमार, सुनित कुमार, राजकुमारी एवं खिआना माहेश्वरी को भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं के तहत पात्रता प्राप्त करने एवं प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे।

पटेल ने कहा, आज का दिन पाकिस्तान से विस्थापित हुए उन भाइयों-बहनों के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है, जिन्होंने वर्षों तक अपने अधिकारों और पहचान की प्रतीक्षा की। भारतीय नागरिकता प्राप्त कर अब आप विधिवत रूप से इस महान राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह नागरिकता केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत माता की गोद में मिला सम्मान, आत्मविश्वास और आत्म गौरव है।

मंत्री ने कहा, हमारी सरकार ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in