Durga Puja 2023 : दासपाड़ा में असम का ‘बांस बंगला’ व सलकिया में ‘जीवन की गति’

Durga Puja 2023 : दासपाड़ा में असम का ‘बांस बंगला’ व सलकिया में ‘जीवन की गति’
Published on

हावड़ा : हावड़ा में भी दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बार बामनगाछी के दासपाड़ा में असम का बास बंगला देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर सलकिया अलापनी में लोगों के जीवन की गति के बारे में बताया जाएगा। हावड़ा के वार्ड नं. 34 के बामनगाछी के दासपाड़ा के पांच भाई संघ क्लब में असम का बास बंगला बनाया जा रहा है। इसका बजट 15 लाख रुपये है। इसे बनाने बाले 30 कारीगर हैं जो नदिया और असम के हैं। यह पूजा 61 साल से हो रही है। इसकी मूर्ति चंदननगर से और सामान नदिया और सिलीगुड़ी से आ रहा है।

सलकिया अलापनी में मोहमाया की झलक : इस बार की थीम लोगों के जीवन की गति किस प्रकार चल रही है, इस बारे में दर्शाया जा रहा है। ऐसा बताया जाता है कि भगवान की आंतरिक शक्ति से लोगों को जीवन मिलता है और जीवन में मोहमाया उनका सबसे बड़ा शत्रु होता है लेकिन इसके बावजूद लोग मोहमाया से जुड़कर ही अपने जीवन के सुख के बारे में सोचते हैं। वहीं माँ दुर्गा जिसे जोगमाया के नाम से भी जाना जाता है व लोगों को इस मोहमाया से निकालने का काम करती हैं। इस बारे में बताने के लिए पंडाल को रंग बिरंगे रंगों से रंगा गया है। सचिव पिनाकी रॉय ने बताया कि अनिरुद्ध चटर्जी व अध्यक्ष गौतम चौधरी के नेतृत्व में जल्द पंडाल तैयार हो जाएगा। इस साल अलापनी अपने 76 साल पूरे कर रहे हैं और इस बार का बजट 16 लाख रुपये है। पंडाल में लाइटिंग का काम पिनाकी रॉय और मूर्ति व पंडाल थीम बनाने का काम तुहिन घोष कर रहे हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in