Yoga For Anemia: शरीर में खून की कमी को करें दूर, अपनाएं ये 3 आसान टिप्स | Sanmarg

Yoga For Anemia: शरीर में खून की कमी को करें दूर, अपनाएं ये 3 आसान टिप्स

कोलकाता: आज के दौर में ज्यादातर लोग किसी न किसी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। अधिकांश लोग किसी न किसी बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं लोगों के शरीर में खून की कमी भी आम बात हो गई है।  समय पर इसकी पहचान कर अपनी डाइट सही करें और योगा की मदद से इसे जल्द कम करें।

अनहेल्दी फूड्स और खराब लाइफस्टाइल से शरीर में आयरन की कमी होती है जिससे एनीमिया की समस्या भी शुरू हो जाती है। एनीमिया यानी खून की कमी होने से शरीर में थकान महसूस होती है। इससे शरीर के टिशूज में ऑक्सीजन ले जाने वाली रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। इसके कारण सिरदर्द, कमजोरी, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याओं का सामाना करना पड़ता है। ऐसे समय में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं डाइट के साथ योग करके शरीर फिट रखा जा सकता है।

कपालभाति

कपालभाति करने से शरीर का वजन तेजी से कम होता है। शरीर में खून का संचालन सही होता है। पेट की चर्बी कम करने के लिए भी यह आसान किया जा सकता है। इससे एनिमीया की समस्या से फायदा मिलता है। कपालभाति करने के लिए पद्मासन की स्थिति में बैठना चाहिए। फिर गहरी सांस लेना चाहिए और झटके से सांस को छोड़ते हुए पेट को अंदर की ओर खींचना चाहिए।

सर्वांगासन

यह आसन शरीर में खून को बढ़ाता है। रीढ़ की हड्डी इस आसन को करने से मजबूत होती है। इसके साथ ही एनीमिया से भी छुटकारा मिलता है। सर्वांगासन करने के लिए पहले मैट पर लैटना चाहिए। उसके बाद हाथों को कमर पर रखें और पैरों को ऊपर की तरफ उठाना चाहिए 90 डिग्री तक ले जाएं।

प्राणायाम

यह आसन में फेफड़ों में ऑक्सीजन लेवल को सही रखने में मदद करता है। प्राणायाम से मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। खून की कमी वाली समस्या भी इससे कम होती है। प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले पद्मासन की स्थिति में बैठना चाहिए। उसके बाद कंधों को आराम देते हुए रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना चाहिए और सांसों पर ध्यान देते हुए आंखों को बंद करना चाहिए। हथेलियों को घुटनों के ऊपर की ओर रखें। अंगूठे से दाहिने नथुने को धीरे से बंद करें, अब बाएं नथुने में श्वास लें और इसे बंद करें। श्वास को दाहिने नथुने से बाहर निकालें। फिर दाएं से श्वास लें, इसे बंद करके केवल बाएं से श्वास छोड़ें।

Visited 181 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर