Bipasha Basu की बेटी देवी के दिल में थे 2 छेद, ओपन हार्ट सर्जरी के लिए… | Sanmarg

Bipasha Basu की बेटी देवी के दिल में थे 2 छेद, ओपन हार्ट सर्जरी के लिए…

मुंबई : बिपाशा बसु ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी देवी के जन्म के समय उनके दिल में दो छेद थे। बिपाशा ने नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म के तीन महीने बाद ही बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ। बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम अनाउंस करने के लिए एक खास पोस्ट शेयर की थी। बिपाशा ने बताया कि उनकी बेटी जब पैदा हुई तो उन्हें ये नहीं मालूम था कि उसे वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट था। देवी के जन्म के समय उसके दिल में दो जगह छेद थे।

नॉर्मल पेरेंट से बहुत अलग है मेरी जर्नी: बिपाशा
बिपाशा ने अपनी मां बनने की जर्नी के बारे में कहा- हमारे मां-बाप बनने का सफर किसी नॉर्मल पेरेंट से बहुत अलग है। आज मेरे चेहरे पर जो मुस्कान है वो काफी मुश्किलों के बाद आई है। मैं नहीं चाहती कि कभी भी किसी और मां को ऐसी चीज से गुजरना पड़े। आप ये सोचकर देखिए कि आप अभी-अभी मां बनी हैं और आपको पता चल रहा हो कि आपके बच्चे की सर्जरी करनी पड़ेगी, तो आपको कैसा महसूस होगा।

लोगों की मदद करना चाहती हैं बिपाशा
बिपाशा ने आगे कहा- मुझे देवी के जन्म के तीन दिन बाद पता चला कि उसके दिल में छेद है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये बात किसी से शेयर करूंगी लेकिन फिर मैंने सोचा कि मेरी जैसी कई और माएं होंगी जो ऐसा ही फील करती होंगी। इस दौरान कई लोगों ने मेरी मदद की और मैं चाहती हूं कि मैं भी किसी की मदद कर सकूं।

सुराग काफी बड़ा था इसलिए हुई सर्जरी: बिपाशा
बिपाशा ने आगे बताया- हम तो ये भी नहीं समझते थे कि वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट होता क्या है। हम इस दौरान काफी परेशान रहे। हमने इस बारे में अपने घर वालों से भी बातचीत की। हम सेलिब्रेट तो करना चाहते थे लेकिन हमें ये समझ नहीं आ रहा था कि हम इस चीज से कैसे डील करें। शुरुआत के पांच महीने हमारे लिए काफी मुश्किल थे। देवी ने इस दौरान बहुत हिम्मत दिखाई। हमें कहा गया था की हमें हर महीने स्कैन कराना होगा, ये देखने के लिए कि क्या ये सुराख भर रहा है या नहीं ?

बिपाशा ने आगे बताया कि उनकी बेटी के दिल का सुराख काफी बड़ा था। इस वजह से उन्हें बेटी की सर्जरी करवानी पड़ी और ये तीन महीने की उम्र में की जाती है। बिपाशा ने कहा- देवी को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजना बहुत मुश्किल फैसला था लेकिन उनके पास कोई और चारा नहीं था। ये ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला।

 

 

Visited 239 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर