जीएसटी एमनेस्टी स्कीम 2024 और महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा

जीएसटी एमनेस्टी स्कीम 2024 और महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा
Published on

एमसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष संतोष सराफ मुख्य अतिथि सीजीएसटी के चीफ कमिश्नर, कोलकाता जोन, श्रवण कुमार को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित करते हुए

एमसीसीआई का इंटरएक्टिव सेशन आयोजित
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मरचेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एमसीसीआई) ने गुरुवार को अपने कॉन्फ्रेंस हॉल में "जीएसटी एमनेस्टी स्कीम 2024 और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे" पर एक इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण कुमार, चीफ कमिश्नर, सीजीएसटी और सीएक्स, कोलकाता जोन ने सत्र को संबोधित किया। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मनोज कुमार केडिया, प्रिंसिपल कमिश्नर, कोलकाता नॉर्थ, सीजीएसटी और सीएक्स, तथा सत्यजीत सिंह, कमिश्नर, कोलकाता साउथ, सीजीएसटी और सीएक्स ने भाग लिया। इस सत्र में विशेष अतिथि के रूप में अमरेन्द्र नारायण, कमिश्नर, हावड़ा, प्रकाश बोरगोहेन, एडिशनल कमिश्नर, कोलकाता नॉर्थ, और संजय बंगर्टाले, एडिशनल कमिश्नर, कोलकाता साउथ शामिल हुए।
मुख्य बातें
श्रवण कुमार ने बताया कि जीएसटी ने देशभर में उत्पाद और सेवाओं के लिए एक समान कर प्रणाली लागू करने का लक्ष्य रखा है। इससे टैक्स प्रशासन सरल हुआ है और व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिला है। सरकार ने इस स्कीम को 31 मार्च तक लागू करने की अपील की है ताकि उद्योग इसका लाभ उठा सकें।

जीएसटी सुधार और नए प्रावधान :
•अब तक 55 जीएसटी काउंसिल मीटिंग आयोजित की गई हैं, जिससे नियमों को पारदर्शी और सरल बनाया गया है।
•बजट में सेक्शन 11(A) और 74(A) के माध्यम से व्यापारियों को राहत दी गई है।
•सेक्शन 11(A) अनजाने में जीएसटी भुगतान में चूक के मामलों में राहत प्रदान करता है।
•सेक्शन 74(A) कर मांग, नोटिस और जुर्माने के लिए समय सीमा को मानकीकृत करता है।
 एमसीसीआई के सुझाव :
संतोष सराफ, पूर्व अध्यक्ष, एमसीसीआई ने जीएसटी संग्रह में निरंतर वृद्धि और राज्य के वित्तीय लाभों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जीएसटी संग्रह में देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल है। उन्होंने जीएसटी दरों की समीक्षा और संशोधन के लिए चैंबर के सुझावों को प्राथमिकता देने पर अधिकारियों का धन्यवाद दिया। सत्र का समापन विवेक जालान, को-चेयरमैन, काउंसिल ऑन जीएसटी, इनडायरेक्ट और स्टेट्स टैक्स, एमसीसीआई द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in