hindustan club
hindustan club

हिंदुस्तान क्लब चुनाव : मुकाबला दो टीमों के बीच, प्रचार के स्तर पर उठे सवाल

Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता

: हिंदुस्तान क्लब में चुनावी माहौल गरम है। आज रविवार से ई वोटिंग की शुरुआत हो रही है। क्लब के कार्यकारिणी दल के लिए मतदान होना है। चुनाव मैदान में दो टीमें आमने-सामने हैं। एक ओर सी. एस.सारडा की टीम हैं, जबकि दूसरी ओर अंजनी धानुका की टीम चुनाव लड़ रही हैं। दोनों टीमों में क्लब के प्रतिष्ठित और जिम्मेदार सदस्य शामिल हैं।हालांकि, इस बार चुनावी मुकाबले के साथ प्रचार के तौर-तरीकों को लेकर सदस्यों के बीच चर्चा है। आरोप-प्रत्यारोप, छींटाकशी और व्यक्तिगत स्तर की बातों को लेकर कुछ सदस्य असहज हैं। उनका कहना है कि चुनावी प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, लेकिन बहस और प्रचार क्लब की गरिमा के अनुरूप होना चाहिए।इसी बीच एक पुलिस शिकायत भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह शिकायत क्लब चुनाव से सीधे तौर पर संबंधित नहीं है, लेकिन चुनाव लड़ रहे एक सदस्य से जुड़े होने के कारण इसे चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बनाया जा रहा है।चुनाव लड़ रहे एक व्यक्ति ने बताया कि आज से ई वोटिंग शुरू हो जाएगी। यह 29 सितंबर यानी परसों तक जारी रहेगा। वहीं फिजिकल वोटिंग 30 सितंबर यानी बुधवार की शाम 5 बजे तक होगी। इस दिन एजीएम भी आयोजित होगा। सन्मार्ग ने हमेशा निष्पक्ष चुनाव की पैरवी की है और सदस्यों से अपील की है कि वे अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दें, लेकिन व्यक्तिगत आरोपों और अनावश्यक विवादों से चुनाव को दूर रखें।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in