ठंड शुरू होते ही जू पहुंचे 40 हजार पर्यटक!

ठंड शुरू होते ही जू पहुंचे 40 हजार पर्यटक!
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : ठंड का आगाज होते ही अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन (अलीपुर चिड़ियाघर) में दर्शकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इसके लिये जू की ओर से लोगों की सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम कर दिया गया है। बताते चलें कि चिड़ियाघर में न केवल बच्चे बल्कि सभी वर्ग के लोग पहुंचते हैं। इसी के साथ रविवार को 40,000 से अधिक आगंतुक अलीपुर के प्राणि उद्यान में आए। 25 नवंबर वन राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा ने एवियरी में एक वॉक का उद्घाटन किया, जहां 14 प्रजातियों के विभिन्न पक्षियों को छोड़ा गया है।

यह आगंतुकों के लिए एक नया आकर्षण है। आगंतुकों को एक वॉकवे के माध्यम से बाड़े के अंदर जाने की अनुमति है। वन राज्य मंत्री ने चिड़ियाघर की वेबसाइट के माध्यम से चिड़ियाघर के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा का भी उद्घाटन किया। इस वर्ष अलीपुर चिड़ियाघर ने विनिमय कार्यक्रमों में कई अलग-अलग नए जानवर लाए जैसे दरियाई घोड़ा, दलदली हिरण, चार सींग वाला मृग, हॉग हिरण, शेर, बाघ, हिमालयी काला भालू, माउस डियर आदि जू की शोभा बढ़ा रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in