गोविंद को पाना है तो कथा से प्रेम करें : श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’

सुरभि सदन गौशाला के लिए आयोजन
Kolkata
श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’
Published on: 

कोलकाता : राजस्थान गौ कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक आचार्य श्रीकांत शर्मा ‘बालव्यास’ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए श्रीमद्भागवत कथा से प्रेम और प्रभु के नाम का जाप आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सूर्य की तरह जीवन को ज्ञान और भक्ति के प्रकाश से भर देती है।

गणपति राजेश सभागार में प्रवचन करते हुए उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत साक्षात श्रीकृष्ण का स्वरूप है। कथा के श्रवण से ज्ञान, भक्ति, वैराग्य और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने गोकर्ण और धुंधुकारी का प्रसंग सुनाते हुए भागवत कथा की महिमा बताई और कहा कि ईश्वर की इच्छा को अपनी इच्छा से जोड़कर जीवन को प्रभुमय बनाया जा सकता है।

ट्रस्ट के राहुल दीवान ने बताया कि कथा का आयोजन सुरभि सदन गौशाला के निर्माण, विकास और संचालन के लिए किया गया है। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संजय मस्करा ने संभाली।

आयोजन को सफल बनाने में मुरारीलाल दीवान, बालकिसन बालासरिया, बनवारीलाल सोती, सत्यनारायण देवरालिया, बृजमोहन गाड़ोदिया, विश्वनाथ सेकसरिया, प्रेमचंद ढांढनिया, राजेश मित्तल, कृष्ण कुमार छापड़िया, राजेंद्र प्रसाद बुबना, बालकिसन नेवटिया और अरुण केडिया सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in