कोलकाता सिटी
युवती ने की आत्महत्या, युवक पर उकसाने का आरोप
बेलघरिया में घर से बरामद हुआ युवती का शव
सन्मार्ग संवाददाता
बेलघरिया :
बेलघरिया में 20 वर्षीय युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती की मां ने एक युवक पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का संदेह जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रफुल्ल नगर स्थित घर में दीपशिखा दे (20) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां रेवा दे ने शिकायत में बारासात निवासी संजीत दास पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बेलघरिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

