फाइल फोटो
फाइल फोटो

युवक की गर्दन पर किया उस्तरे से हमला

Published on

बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

जोड़ाबागान थाना में मामला दर्ज

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता :

जोड़ाबागान थाना क्षेत्र में बाइक चलाने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर सैलून के अंदर उस्तरे से हमला करने की घटना सामने आई है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्ट्रैंड रोड निवासी हर्ष सेठ (25 वर्ष) ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग 7:10 बजे वह अपने भाई मनीष सेठ के साथ पाथुरियाघाट स्ट्रीट स्थित एक सैलून जा रहे थे। इसी दौरान सैलून के बाहर शिव पात्रा और उसके दोस्तों ने बाइक चलाने के मुद्दे पर उनसे बहस शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर हर्ष और उनके भाई सैलून के अंदर चले गए। आरोप है कि शिव पात्रा भी सैलून के अंदर घुस आया और उसने वहां रखा उस्तरा उठाकर हर्ष की गर्दन पर हमला कर दिया। इस हमले में हर्ष की गर्दन पर गहरा कट लग गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in