युवती की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

रामबालक , सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना: फलता थानांतर्गत फतेहपुर बाइपास के रामनगर ब्रिज के समीप युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम स्वरूप भंडारी है, जो मृतका का प्रेमी बताया जा रहा है। मृतका की पहचान सुप्रिया मंडल (25) के रूप में हुई है। वह उत्तर देवीपुर की निवासी थीं। मृतका के गले पर फांसी का निशान पाया गया था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उक्त नोट में प्रसेंजीत उर्फ चिरनाथ तथा माता-पिता के नाम का उल्लेख था। जांच में पुलिस को पता चला कि पति प्रसेंजीत मंडल के साथ संबंधों में तनाव के बाद सुप्रिया पिछले एक वर्ष से बेहाला में स्वरूप भंडारी के साथ किराये के मकान में लिव-इन संबंध में रह रही थीं। आरोप है कि रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद सुप्रिया ने आत्महत्या कर ली। आरोप के अनुसार, इसके बाद स्वरूप और उसके माता-पिता ने मिलकर शव को बाइक से रामनगर ब्रिज के पास लाकर फेंक दिया। साथ ही, मामले को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। डायमंड हार्बर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गराई ने कहा कि फलता थाने में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद जांच के दौरान स्वरूप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 10 दिन पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे उन्हाेंने कहा कि इस घटना को लेकर गिरफ्तार युवक के माता पिता की भूमिका की जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in