जुए के रुपये को लेकर शूटआउट, एक की मौत

हत्या के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार
पाटुली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी
पाटुली में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी
Published on

कोलकाता : महानगर में एक मकान की छत पर शराब पी रहे दो दोस्तों को गोली मार दी गयी। हमले में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पाटुली थानांतर्गत पूर्व फूल बागान इलाके की है। मृतक का नाम राहुल दे (30) है। वह चटर्जी कॉलोनी का रहनेवाला था। घायल जीत मुखर्जी के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम दीप राय, विधान बनर्जी, राजा बानिक और जयंत घोष हैं। गुरुवार को अभियुक्तों को अदालत में पेश करने पर उन्हें 6 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने खाली कारतूस, एक आरोपित की पर्स, शराब की बोतलें, एनर्जी ड्रिंक के कैन और पानी की बोतलें बरामद की हैं।  

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे जीत मुखोपाध्याय, राहुल दे, जयंत घोष और अभिजीत नामक चार युवक छत पर शराब पी रहे थे। तभी आठ लोगों का एक समूह बिल्डिंग का गेट तोड़कर छत पर पहुंचा और हमला कर दिया। हमलावरों ने जीत पर गोली चलाई, जो सिर को छूकर निकल गई। इसके बाद उसे लाठी-डंडों से पीटा गया। जीत के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान सुकुमार दास नामक व्यक्ति ने राहुल दे के सिर पर गोली चलाई, जिससे उसके सिर का पिछला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर जयंत सीढ़ियों से नीचे भागा, जबकि अभिजीत छत के कॉर्निस पर लटक गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में पाटुली थाना इलाके और अन्य स्थानों से विधान बनर्जी, दीप राय, राजा बनिक और जयंत घोष को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल चार और संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपितों ने भागते समय घर के बाहर कई कार और बाइक में तोड़फोड़ भी की। 

मृत राहुल दे का फइल फोटो
मृत राहुल दे का फइल फोटो

जुए और कंस्ट्रक्शन के रुपये को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हत्या और हत्या की कोशिश के पीछे जुआ, सट्टा और कंस्ट्रक्शन सिंडिकेट से जुड़े विवाद हैं। जयंत घोष नरेंद्रपुर में जुआ-सट्टा संचालित करता है, जिससे उसे भारी लाभ होता है। यही वजह रही कि जीत और जयंत के बीच विवाद शुरू हुआ। पिछले सोमवार को जीत ने नेताजीनगर जाकर जयंत के करीबी राजा बानिक की पिटाई कर दी। इसे लेकर धमकियां और जवाबी धमकियां भी मिलीं। इसी बीच जयंत ने जीत से मामला सुलझाने को कहा। जयंत ने जीत से अलग-अलग 'काम' करने के बजाय मिलकर काम करने का ऑफर दिया। गुरुवार देर रात जीत ने जयंत को अपने घर बुलाया। जयंत अपने शैडो पार्टनर राहुल दे और उसके पार्टनर अभिजीत के साथ घर की छत पर गया। शराब पार्टी हुई। दोनों पक्षों में बहस हो रही थी। इसी बीच जयंत के दूसरे साथी राजा बानिक, सुकुमार, दीप, विधान और कुछ और लोग आ गए। घर में रहने वालों ने चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं। इसके साथ ही, उन्होंने तीन गोलियों की आवाज भी सुनी। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जीत ने गोली चलाई या नहीं क्योंकि, जीत खुद हर समय अपने साथ गैर-कानूनी हथियार रखता था। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है,जबकि अन्य हथियारों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है और हत्या के मकसद तथा उससे जुड़ी आपराधिक साजिश की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in