मनरेगा से गांधी नाम हटाने के आरोप पर यूथ कांग्रेस का सड़कों पर प्रदर्शन

गांधी का अपमान नहीं सहेगा देश
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : बड़ाबाजार जिला यूथ कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अंजित कुमार सिंह के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कथित साजिश के खिलाफ एक विशाल जनआक्रोश रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान - मोदी सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस विरोध रैली में इंचार्ज अहसान अहमद ख़ान, भोला यादव, शमीम अख़्तर, रवींद्र तिवारी, कालीनाथ सिंह, रोहित पाठक, विक्की सिंह, नागेश सिंह, लिप्टन साव, पंकज सोनकर, मो. सरफराज, परवेज खान, राजा आकिब गुलजार, अजय सिंह, इमरान ख़ान, सुनील चौबे, सीता मल्लिक, विनोद दुबे, रघु ठाकुर, रोनित जैसवारा, राकेश साव, सोनू सिंह, प्रकाश राउथ, मनीष सिंह और सचिन सिंह सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in