रंगदारी मांगने से परेशान युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

इकबालपुर थानांतर्गत भू कैलाश रोड की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : महानगर में असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगने से परेशान एक युवक ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना इकबालपुर थानांतर्गत भू कैलाश रोड की है। पीड़ित युवक को इलाज के लिए इकबालपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर पीड़ित की मां ने इकबालपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपित मो. आफताब उर्फ रमेश, पप्पू, समीर, राकेश, ताज और इहसान ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी और 2 लाख रुपये की मांग की। सूत्रों के अनुसार अभियुक्तों ने पीड़ित पर आरोप लगाया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी करता है। ऐसे में युवक को उन्हें अपनी कमाई का हिस्सा उन्हें देना होगा। युवक की मां का आरोप है कि अभियुक्तों ने उसके बेटे पर झूठा आरोप लगाकर उससे जबरन 2 लाख रुपये वसूलने की कोशिश की। अभियुक्तों की धमकी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। यहां उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले इकबालपुर इलाके में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in