पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

काशीपुर के बीटी रोड की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सुशील कुमार चौबे नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना काशीपुर थानांतर्गत बी.टी रोड इलाके की है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार तुषार यादव ने अपनी शिकायत में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह सुशील कुमार चौबे के साथ उनकी स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में रणजीत यादव नामक व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रणजीत ने सुशील को जान से मारने की धमकी दी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बहस के दौरान रणजीत यादव ने अचानक अपनी जेब से एक धारदार चाकू निकाला और सुशील कुमार चौबे पर हमला कर दिया। आरोपी ने सुशील के गर्दन के पिछले हिस्से और पेट में चाकू से कई वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

लहूलुहान हालत में सुशील को तुषार यादव और अन्य स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और पीड़ित के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुँचे परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in