नाबालिग से विवाह के मामले में युवक गिरफ्तार

अभियुक्त को 22 सितंबर तक जेल हिरासत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : नाबालिग लड़की से शादी करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में श्यामपुकुर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को कोलकाता के सिटी सेशंस कोर्ट के विशेष पॉक्सो न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने सुनवाई के बाद उसे 22 सितंबर तक के लिए जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

मामले की जानकारी देते हुए विशेष सरकारी वकील मौसमी रॉय चौधरी ने अदालत में बताया कि आरोपी युवक ने एक लड़की से शादी की थी। हाल ही में जब लड़की ने एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, तो अस्पताल अधिकारियों ने पाया कि प्रसूता अभी नाबालिग है। कानून के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में सुनवाई के दौरान आरोपी युवक के वकील यासीन रहमान ने उसकी जमानत की याचिका दायर की। हालांकि, दोनों पक्षों की दलीलें और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी और आरोपी को 22 सितंबर तक जेल हिरासत में भेजने का निर्देश जारी किया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in