क्लब में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार

शेक्सपियर सरणी थाना इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: शेक्सपियर सरणी थाना इलाके के एक क्लब में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करनेे के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान रोशन मालवीय के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना पिछले महीने के मध्य में शेक्सपियर सरणी स्थित एक क्लब में घटी थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रोशन मालवीय ने न केवल उसके साथ छेड़खानी की, बल्कि उसे जबरन रोक करभी रखा। इस घटना के बाद युवती ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी रोशन मालवीय को कोलकाता की बैंकशाल अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष और सरकारी पक्ष की दलीलें सुनी गईं। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को 2,000 रुपये के निजी मुचलके (बॉन्ड) पर जमानत मंजूर कर ली। हालांकि आरोपी को जमानत मिल गई है, लेकिन पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है ताकि घटना के समय मौजूद गवाहों और क्लब के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा सके।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in