

कोलकाता: शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में राजेश मंडल नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद रीजेंट पार्क थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर शादी का भरोसा दिलाकर युवती के साथ संबंध बनाने का आरोप है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की।
गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार राजेश मंडल को अलीपुर अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों की जांच और पूछताछ की जा सके।
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी राजेश मंडल को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।