आनंदपुर में दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

दोस्त के घर में पार्टी के दौरान दिया था घटना को अंजाम
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता : आनंदपुर थाना इलाके में युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम कौशिक मंडल है। मंगलवार को अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अभियुक्त की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे 9 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार अभियुक्त का असली घर बीरभूम के मोहम्मद बाजार में है। वह साउथ कोलकाता के एक कॉलेज का स्टूडेंट था। वह पिछले साल कॉलेज से पास आउट हुआ था। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। लड़की बारासात की रहने वाली है। वह अब भी कॉलेज की स्टूडेंट है। जान-पहचान के कारण आरोपित युवक की लड़की से नजदीकियां बढ़ गईं। जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले लड़की अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ आनंदपुर इलाके के एक घर में पार्टी में गई थी। घर में उसका एक दोस्त रहता है। उस पार्टी में आरोपित कौशिक भी मौजूद था। कौशिक हाल ही में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था। इसके अलावा उसका एक फैमिली बिजनेस भी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उस पार्टी में लगभग पूरी रात शराब का दौर चला। आरोप है कि लड़की को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था। लड़की की शिकायत के मुताबिक, उसके दोस्त दूसरे कमरे में थे। वह लड़का उसे एक अलग कमरे में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया गया। पहले तो आरोपित ने उसे मामला शांत रखने की धमकी दी। लेकिन घर लौटने के बाद शिकायत करने वाली लड़की की तबीयत खराब होने लगी। वह दिमागी तौर पर टूट गई। बाद में उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। सबसे पहले उसने बारासात पुलिस जिले में शिकायत दर्ज कराई लेकिन चूंकि घटना आनंदपुर इलाके में हुई थी, इसलिए बारासात जिला पुलिस से एफआईआर आनंदपुर पुलिस स्टेशन भेज दी गई। उसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कौशिक को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in