फाइल फोटो
कोलकाता सिटी
याबा टैबलेट तस्करी का ''''''''किंगपिन'''''''' काजी रहमान गिरफ्तार
बंगाल एसटीएफ ने सिलचर एयरपोर्ट से अभियुक्त को पकड़ा
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए असम से संचालित होने वाले याबा टैबलेट तस्करी के कुख्यात सरगना (किंगपिन) काजी रहमान को सिलचर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। काजी रहमान की यह गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के कूचबिहार कोतवाली थाना में दर्ज केस के सिलसिले में की गई है। बंगाल एसटीएफ के अनुसार, काजी रहमान लंबे समय से पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में याबा टैबलेट की सप्लाई का मुख्य तंत्र चला रहा था। उस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 22(c) और 29 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उसके खिलाफ 4 से अधिक ड्रग्स तस्करी के मामले दर्ज हैं।

