बंगाल और सिक्किम एनसीसी निदेशालय पहुंचे एनसीसी के महानिदेशक

एनसीसी कैडेट्स से बातचीत करते  एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह
एनसीसी कैडेट्स से बातचीत करते एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह
Published on

कोलकाता : एनसीसी महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम) ने युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राष्ट्रीय कैडेट कोर द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए कोलकाता स्थित पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम एनसीसी निदेशालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निदेशालय के छह समूहों व 54 एनसीसी इकाइयों की गतिविधियों की जानकारी ली और विभिन्न इकाइयों के कैडेट्स से मुलाकात कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके साथ पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विवेक त्यागी भी उपस्थित थे। कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विविधता और एनसीसी कैडेट्स की प्रतिभा की शानदार झलक देखने को मिली। इस अवसर पर महानिदेशक ने दार्जिलिंग ग्रुप को डीजी एनसीसी बैनर और बर्दवान ग्रुप की 10 बंगाल बटालियन व कोलकाता सी ग्रुप की 2 नेवल यूनिट को सर्वश्रेष्ठ इकाई पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट योगदान देने वाले एएनओ, जीसीआई और कैडेट्स को मेडल प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कैडेट्स से नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया और एनसीसी को युवाओं के लिए अवसरों का सशक्त मंच बताया। डीजी एनसीसी ने संस्थान में स्टाफ, कैडेट्स और अधिकारियों से अनौपचारिक संवाद भी किया और उन्हें अनुशासित, निस्वार्थ जीवन के लिए प्रेरित किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in