बेलेघाटा मेट्रो स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज का काम शुरू

ईएम बाइपास पार करना होगा आसान
Kolkata
फुटओवर ब्रिज का काम शुरू
Published on: 

कोलकाता : बेलघाटा मेट्रो स्टेशन को ईएम बाइपास के पश्चिमी हिस्से से जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस पुल के तैयार होने से यात्रियों को सड़क पार कर स्टेशन तक पहुंचने में काफी सुविधा होगी। यह काम ऑरेंज लाइन के सेक्टर-5 तक विस्तार से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

पुल के दोनों ओर के दो पिलर तैयार हो चुके हैं, जबकि ईएम बाइपास के बीच स्थित तीसरे पिलर का निर्माण जारी है। इसके लिए बाइपास के डिवाइडर के पास सड़क के एक हिस्से को घेरा गया है। स्टील से बना पुल का ढांचा भी साइट पर पहुंच चुका है।

मध्य पिलर का काम पूरा होने के बाद स्टील स्ट्रक्चर को उसके ऊपर स्थापित किया जाएगा और इसके बाद कंक्रीट फ्लोर तैयार किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पूरी संरचना का काम करीब एक महीने में पूरा हो सकता है।

सेक्टर-5 तक मेट्रो विस्तार से बढ़ेगी भीड़

फिलहाल ऑरेंज लाइन की सेवा बेलघाटा तक चल रही है। मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक प्रेम सागर गुप्ता के अनुसार, सेक्टर-5 तक सेवा विस्तार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2026 तक है, जबकि अधिकारियों को क्रिसमस के आसपास परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

अभी मेट्रो पहुंचने के लिए करना पड़ता है बाइपास पार

फिलहाल यात्रियों को मेट्रोपॉलिटन क्रॉसिंग या माठपुकुर की ओर से ईएम बाइपास पार कर बेलघाटा स्टेशन पहुंचना पड़ता है। फुटओवर ब्रिज बनने के बाद पश्चिमी हिस्से की सर्विस रोड से सीधे स्टेशन तक पहुंचना संभव होगा। सेक्टर-5 में काम करने वाले लोगों के लिए भी यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News