पोस्ता में टैक्सी में छूटी 2.70 किलो चांदी

महिला ने पोस्ता थाने में दर्ज करायी शिकायत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

कोलकाता: पोस्ता इलाके में एक महिला का 2.70 किलो वजन का चांदी का बार टैक्सी में छूट जाने का मामला सामने आया है। घटना पोस्ता थाने के अंतर्गत हरिराम गोयनका स्ट्रीट और रवीन्द्र सरणी के क्रॉसिंग के पास हुई। चांदी के इस बार की बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, लेकटाउन निवासी मौमिता दास ने 7 मार्च की शाम एक टैक्सी से यात्रा की। वह टैक्सी में बैठकर रवीन्द्र सरणी पहुंची और सर हरिराम गोयनका स्ट्रीट व रवीन्द्र सरणी क्रॉसिंग पर उतर गई। उतरते समय वह अपना 2.70 किलो वजन का चांदी का बार टैक्सी में भूल गई।

मौमिता दास ने आरोप लगाया कि टैक्सी ड्राइवर ने जानबूझकर चांदी का बार लेकर फरार हो गया। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

पोस्ता थाने की पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि ड्राइवर ने चांदी के बार को चोरी किया या गलती से भूल गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और टैक्सी के रूट की समीक्षा कर रही है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि चांदी के बार की सुरक्षा और टैक्सी सेवा का ट्रैकिंग सिस्टम जांच का हिस्सा होगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी ने संदिग्ध टैक्सी या किसी व्यक्ति को भारी चांदी के बार के साथ देखा है, तो तुरंत सूचना दें।

यह मामला शहर में टैक्सी में कीमती सामान सुरक्षित रखने और यात्रियों की सतर्कता की आवश्यकता को दोबारा उजागर करता है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in