सॉल्टलेक में आम तोड़ने गयी महिला की संदिग्ध मौत

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, तीन गिरफ्तार
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

विधाननगर : सॉल्टलेक के सेक्टर 1 इलाके में आम तोड़ने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए बिधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात कोलकाता के पाइकपाड़ा की रहने वाली एक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ सॉल्टलेक इलाके में आम तोड़ने पहुंची थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आम के पेड़ से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद उसके दोस्त ही उसे आनन-फानन में बिधाननगर उप-मंडल (महकमा) अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला की पेड़ से गिरकर मौत नहीं हुई, बल्कि उसकी सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े तीन संदिग्धों को दबोच लिया है। विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना और हत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की सघन जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है।


Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in