धर्मतल्ला में महिला से छेड़छाड़ | Sanmarg

धर्मतल्ला में महिला से छेड़छाड़

कोलकाता: धर्मतल्ला क्षेत्र में महिला प्रदर्शनकारी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में भेज दिया है। अभियुक्त का नाम तापस पाल है। सोमवार को पुलिस ने उसे बैंकशाल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे, एक व्यक्ति नशे की हालत में धरना स्थल पर पहुंचा और वहां मौजूद महिला से छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि अभियुक्त ने पांच बार धरना स्थल पर आकर महिलाओं को परेशान किया। आखिरी बार, जब वह महिला से छेड़छाड़ कर भागने लगा, तो वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले अभियुक्त के मुंह से शराब की गंध आने पर उन्होंने उसे वहां से जाने को कहा। हालांकि, थोड़ी देर बाद वह फिर लौट आया और प्रदर्शनकारियों द्वारा रोकने पर वापस चला गया। ऐसा ही सिलसिला पांच बार जारी रहा, और आखिरी बार उसने एक युवती से छेड़छाड़ की। इसके बाद, अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Visited 93 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर