कोलकाता और जिलों में कब-कब रहेगा कालबैसाखी का प्रभाव?

कोलकाता के अलीपुर स्थित भारत मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में बारिश की मात्रा बढ़ सकती है। अगले दो दिनों तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

कोलकाताः मौसम अब पूरी तरह बदल चुका है। लंबे समय तक बिना बारिश के कई महीना गुजरा, लेकिन दो दिनों से महानगरवासी और राज्यवासी कालबैशाखी के प्रभाव से बारिश देख रहे हैं। कोलकाता के अलीपुर स्थित भारत मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में बारिश की मात्रा बढ़ सकती है। अगले दो दिनों तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

आज यानी बुधवार के संबंध में मौसम विभाग के अधिकारी बताया है कि कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। अधिकारी ने यह भी कहा कि शुक्रवार से पूरे राज्य में बारिश की मात्रा बढ़ जाएगी। शुक्रवार और शनिवार को कालबैसाखी का भी अनुमान लगाया गया है। ओले भी पड़ सकते हैं। शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल के ज्यादातर जिलों में बारिश की मात्रा बढ़ जाएगी। तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं जिनकी गति 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। अलबत्ता, रविवार को मौसम अपना रंग बदल सकता है और बारिश कम हो सकती है।

फाइल फोटो।
संदेह खत्म: नेतन्याहू ने इस तरह साबित किया कि वो जिंदा हैं

मौसम विभाग ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तापमान के संबंध में अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक पारा में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। आज कोलकाता समेत संलग्न जिलों हावड़ा, हुगली व 24 परगना समेत जंगलमहल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जंगलमहल से लगे पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों के साथ पश्चिम बर्दवान और पूर्व बर्दवान, बीरभूम में आंधी-तूफान की ज्यादा संभावना है।

बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान रहा 24.2 डिग्री सेल्सियस। और, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in