पश्चिम बंगाल की नई निवेश नीति से उद्योगों और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा : वंदना यादव

लघु उद्योग भारती के उद्योग संवाद में निवेश नीति 2026 और एमएसएमई क्षेत्र के विकास पर हुई चर्चा, सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी उद्यमियों से साझा की गई।
Kolkata
लघु उद्योग भारती का उद्योग संवाद में
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती, पश्चिम बंगाल (दक्षिण संभाग) की ओर से विशेष उद्योग संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पश्चिम बंगाल निवेश नीति 2026 और सिडबी-एमएसएमई आउटरीच पहल पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग की प्रधान सचिव वंदना यादव (आईएएस) थीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएसएमई एवं वस्त्र विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनूप कुमार अग्रवाल (आईएएस) उपस्थित रहे।

वंदना यादव ने कहा कि नई निवेश नीति का मुख्य उद्देश्य उद्योगों का विस्तार, रोजगार सृजन और निवेश प्रक्रिया को आसान बनाना है। इसके तहत एमएसएमई और पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी जैसे नए क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

लघु उद्योग भारती के पश्चिम बंगाल (दक्षिण संभाग) के अध्यक्ष के.के. सेक्सरिया ने एमएसएमई को राज्य की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला बताते हुए सरकार, वित्तीय संस्थानों और उद्योग संगठनों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया।कार्यक्रम में उद्यमियों को वित्तीय सहायता, सरकारी योजनाओं और कारोबार विस्तार के लिए उपलब्ध संस्थागत सहयोग की जानकारी भी दी गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News