वेस्ट बंगाल होजरी एसोसिएशन का दिवाली प्रीति सम्मेलन संपन्न

‘लक्ष्य यंग बिजनेस फोरम’ का शुभारंभ, होजरी उद्योग को नई दिशा देने के लिए युवाओं को मिलेगा मंच
Kolkata
वेस्ट बंगाल होजरी एसोसिएशन
Published on: 

कोलकाता : वेस्ट बंगाल होजरी एसोसिएशन (WBHA) का दिवाली प्रीति सम्मेलन बंगाल रोइंग क्लब में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से ‘WBHA-लक्ष्य यंग बिजनेस फोरम’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में होजरी उद्योग से जुड़े प्रमुख व्यवसायियों, गणमान्य अतिथियों और सदस्यों ने हिस्सा लिया।

समारोह का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष अशोक तोदी, भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश पचीसिया, कोटी के अध्यक्ष महेंद्र जैन, यार्न मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, शरद भट्टर, बी.डी. कोठारी और रमेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण में उद्योग की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए नई तकनीक तथा युवा पीढ़ी की भागीदारी को जरूरी बताया।

नवगठित लक्ष्य फोरम के तहत लक्स, डॉलर, रूपा, कॉक्स और डीजी ग्रुप से जुड़े युवाओं का परिचय कराया गया। फाउंडर सदस्यों ने आधुनिक व्यापार पद्धतियों, डिजिटल सोच और वैश्विक दृष्टिकोण के माध्यम से उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में त्रिपुरा से शशि अग्रवाल, निर्मल जैन और मनोज गुप्ता सहित रमेश सोंथालिया, आयुष पोद्दार एवं देवेंद्र बोथरा उपस्थित रहे। सांस्कृतिक समिति के शिव तोदी, प्रकाश चांडक, रजत नाहटा और मनीष अग्रवाल का आयोजन में विशेष योगदान रहा। सचिव संजय अग्रवाल ने संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News