शुभेंदु सरकार के पहले बजट में 10 बड़े ऐलान क्या-क्या हैं, जानें

डीए बढ़ोतरी, 1 लाख भर्ती, नए जिले, महिलाओं व युवाओं के लिए बड़े ऐलान
शुभेंदु सरकार के पहले बजट में 10 बड़े ऐलान क्या-क्या हैं, जानें
Published on

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता :
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पहले बजट 2026 को वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने लगभग डेढ़ घंटे तक प्रस्तुत किया। इस बजट में राज्य के विभिन्न वर्गों, सरकारी कर्मचारी, महिलाएं, युवा, छात्र, बुजुर्ग और उद्योग क्षेत्र—के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं।सरकार ने कुल 10 प्रमुख घोषणाओं पर जोर दिया है, जिनका उद्देश्य राज्य के विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ताने कहा कि यह बजट सामाजिक कल्याण, रोजगार, उद्योग और आधारभूत संरचना पर केंद्रित है। सरकार का दावा है कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देगा और हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा।

प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं:

1. महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी:
सरकारी कर्मचारियों के लिए 20% डीए बढ़ाने की घोषणा की गई है। अब कुल डीए 38% हो जाएगा, जो 1 अक्टूबर से लागू होगा।

2. नए जिले और प्रशासनिक बदलाव:
कोलकाता, बसिरहाट, सुंदरवन, जंगीपुर और आरामबाग को नए जिले के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही 10 नई नगरपालिकाएं, नई पुलिस जिला और नए उपमंडल बनाए जाएंगे।

3. बड़ी सरकारी भर्ती:
1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें पुलिस, शिक्षा और अन्य विभाग शामिल हैं। इसमें महिलाओं के लिए 30% आरक्षण रखा गया है।

शुभेंदु सरकार के पहले बजट में 10 बड़े ऐलान क्या-क्या हैं, जानें
वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान: श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर सरकारी छुट्टी

4. भत्तों में बढ़ोतरी:
बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों की पेंशन में 500 रुपये की वृद्धि की गई है। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 5000 रुपये बढ़ाया गया है। सिविक वॉलंटियर्स, होमगार्ड और अन्य कर्मियों के भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है।

5. युवाओं के लिए भरोसा योजना:
बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये (ग्रेजुएट) और 2000 रुपये (अन्य पात्र) मासिक भत्ता दिया जाएगा।

6. महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं:
अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुफ्त बस सेवा के लिए 550 करोड़ रुपये और ‘पिंक कार्ड’ योजना शुरू की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की सहायता और पोषण किट दी जाएगी।

शुभेंदु सरकार के पहले बजट में 10 बड़े ऐलान क्या-क्या हैं, जानें
WB Budget : दादनपात्रबाढ़ में PPP मॉडल से गहरे समुद्री बंदरगाह की घोषणा

7. शिक्षा क्षेत्र में निवेश:
हर जिले में फ्री कोचिंग सेंटर, संस्कृत शिक्षा के लिए 50 करोड़ रुपये, आदर्श विद्यालयों के लिए 2100 करोड़ रुपये और मिड-डे मील में प्रति छात्र 10 रुपये का प्रावधान किया गया है।

8. स्वास्थ्य क्षेत्र में विस्तार:
उत्तर बंगाल में AIIMS और कैंसर अस्पताल, 5 मेडिकल हब, IT पार्क और सुंदरबन में मोटर बोट एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।

9. औद्योगिक विकास:
सेमीकंडक्टर यूनिट, टेक्सटाइल हब, बैटरी वाहन फैक्ट्री, लॉजिस्टिक हब और IT पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की गई है।

10. सांस्कृतिक और धार्मिक विकास:
शक्तिपीठ सर्किट का विकास, हेरिटेज कमीशन का गठन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति संरक्षण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उनके पैतृक घर का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in