WB Budget : दादनपात्रबाढ़ में PPP मॉडल से गहरे समुद्री बंदरगाह की घोषणा

मयूराक्षी नदी पर 4-लेन पुल बनेगा



विधानसभा में बजट पेश करते वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता
विधानसभा में बजट पेश करते वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भाजपा सरकार की पहली बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सबसे बड़ी घोषणा के तहत दादनपात्रबाढ़ में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के जरिए एक आधुनिक गहरे समुद्री बंदरगाह (Deep Sea Port) के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। यह परियोजना लंबे समय से प्रस्तावित थी, जिसे अब बजट में औपचारिक मंजूरी के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में कदम माना जा रहा है। इस बंदरगाह के निर्माण से पूर्वी भारत के समुद्री व्यापार, आयात-निर्यात और औद्योगिक निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, इससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इसके अलावा बजट में बीरभूम जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा की गई है। मयूराक्षी नदी पर 4-लेन का आधुनिक पुल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह पुल कृषि, व्यापार और पर्यटन क्षेत्रों को भी नई गति देगा।

सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in