वोट से पहले सर्वेक्षण पर विवाद: यूपी के युवक को पुलिस के हवाले किया गया

युवक विकास शर्मा
युवक विकास शर्मा
Published on

सतीश, सन्मार्ग संवाददाता

हुगली : वोट से पहले घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना को लेकर देवानंदपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी विकास शर्मा नामक युवक इलाके में घूम-घूमकर लोगों से विभिन्न राजनीतिक सवाल पूछ रहा था। वह मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी एकत्र कर रहा था। लोगों से पूछा जा रहा था कि वे किस दल के उम्मीदवार को पसंद करते हैं, कौन मुख्यमंत्री बने तो अच्छा होगा, क्या वे क्षेत्र के विधायक के काम से संतुष्ट हैं, तथा सरकार में भ्रष्टाचार को लेकर उनकी क्या राय है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने एक यूट्यूब चैनल के नाम पर सर्वेक्षण करने की बात कही। उसके पास से मिले परिचय पत्र में गुरुग्राम, हरियाणा का पता दर्ज था और उसकी पहचान “सर्वेयर” के रूप में लिखी थी। तृणमूल कार्यकर्ताओं को संदेह हुआ कि वह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सर्वेक्षण कर रहा है। इसके बाद उसे पकड़कर बंडेल फांड़ी की पुलिस के हवाले कर दिया गया। देवानंदपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान पीयूष धर ने कहा कि बाहरी राज्य का एक युवक घरों में जाकर लोगों से राजनीतिक प्रश्न पूछ रहा था, जिससे इलाके में हलचल फैल गई। उन्होंने बताया कि किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ में जाना कि युवक किसी संस्था की ओर से सर्वे करने आया था। वह किस अधिकार से यह कार्य कर रहा था, उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिला परिषद के कर्माध्यक्ष निर्मलो चक्रवर्ती ने बताया कि युवक भाजपा के समर्थन में सर्वेक्षण कर रहा था, इसलिए लोगों ने निर्णय लिया कि उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाए।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in