विश्वनाथ खरकिया ने पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

दायित्व ग्रहण समारोह, अधिवेशन एवं दीपावली प्रीति मिलन समारोह संपन्न
Kolkata
पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन
Published on: 

कोलकाता : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन से संबद्ध पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का दायित्व ग्रहण समारोह, अधिवेशन एवं दीपावली प्रीति मिलन समारोह हिन्दुस्तान क्लब, कोलकाता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष श्री विश्वनाथ खरकिया ने पदभार ग्रहण किया।

सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम बंग प्रांत के प्रभारी श्री गिरधारी लाल गोयनका ने स्वागत भाषण देते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपस्थित अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तदर्थ समिति के चेयरमैन श्री कैलाशपति तोदी एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन तदर्थ समिति के चेयरमैन एवं निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाशपति तोदी ने किया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि एवं सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सराफ ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय त्योहारों एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के संपन्न वर्ग से आर्थिक रूप से कमजोर 25 प्रतिशत समाजबंधुओं की सहायता करने, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा परिवार व्यवस्था एवं सामाजिक संस्कारों पर चिंतन करने का आग्रह किया। उन्होंने निर्माणाधीन सीताराम रूंगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन की चर्चा करते हुए मेसर्स एस.आर. रूंगटा ग्रुप के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि श्री संदीप केजरीवाल ने समाजबंधुओं से मारवाड़ी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग का आग्रह किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री श्री प्रह्लाद राय अगरवाला ने दीपावली की राम-राम करते हुए श्री विश्वनाथ खरकिया को बधाई दी तथा समाज सेवा के साथ राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। उद्घाटनकर्ता श्री महेन्द्र जालान ने समाज की एकता एवं संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

तदर्थ समिति के चेयरमैन श्री कैलाशपति तोदी ने निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समिति एवं चुनाव अधिकारियों का परिचय कराया।

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री विजय डोकानिया ने सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1935 एवं पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1939 का उल्लेख करते हुए संगठन की ऐतिहासिक एवं संवैधानिक एकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्रीय सम्मेलन से प्रांतीय इकाई के संबंधों को स्पष्ट करते हुए संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आग्रह किया। तत्पश्चात उन्होंने श्री विश्वनाथ खरकिया को शपथ दिलाकर प्रांतीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण के पश्चात श्री विश्वनाथ खरकिया ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। सभी के सहयोग से सम्मेलन को अधिक सक्रिय एवं संगठित बनाने, शाखाओं का विस्तार करने, सदस्यता बढ़ाने तथा मातृशक्ति एवं युवाशक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, संस्कृति, समाज सुधार एवं जरूरतमंदों की सेवा उनके कार्यकाल की प्राथमिकताएं रहेंगी।

सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता ने सुंदर कविता के माध्यम से संगठन की एकता एवं सामूहिक शक्ति का महत्व बताया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अंत में तदर्थ समिति के को-चेयरमैन श्री गोपीराम धुवालिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि अनिल केडिया, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पवन जालान, आत्माराम सोंथालिया, विशाल अग्रवाल, किशन लाल अग्रवाल, मोहित खरकिया, गौरी शंकर खरकिया, सुनील अग्रवाल, डॉ. विजय केजरीवाल, गोपाल बंका, सीताराम अग्रवाल, अमित मुंधड़ा, श्याम सुन्दर प्रसाद, राज कुमार अग्रवाल, आदित्य कसेरा, अलोक जैन, अरविन्द मुरारका, नरेंद्र कुमार तुलस्यान, अरुण प्रकाश मल्लावत, ओम प्रकाश झुनझुनवाला, पवन कुमार पहारिया, शंकर लाल कारीवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, सुशिल कोठारी, ओम प्रकाश अग्रवाल, सज्जन बेरीवाल, गोविन्द अग्रवाल, गिरधारी शर्मा, बृज मोहन चिरिमार, शशि कांत शाह, सरिता लोहिया, रेनू जैन, मधु बंसल, उर्मिला बंसल, मंजू खरकिया, बबली खरकिया,

नैना खरकिया,अंजू खरकिया, ऋचा खरकिया, रश्मि अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अजय कसेरा, हरी रतन सदानी, इन्द्रचंद महारीवाल, सुरेश अग्रवाल, नारायण प्रसाद अगरवाला, बिनोद कुमार लिहला, अमित कुमार डाबरीवाल, बिश्वनाथ भुवालका, आर. ए. गुप्ता, प्रकाश चंद्र हरलालका, गोपी धुवालिया,सत्यनारायण गुप्ता, केशर देऊ अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, श्याम सुन्दर सेकसरिया, केशव कुमार सेकसरिया, अमित कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, बनवारी लाल जालान, सत्यनारायण जालान, सुभाष चंद्र गोयनका,

रमेश कुमार शोभासरिया, ओम प्रकाश कानोडिया, सांवर मल शर्मा, जगदीश प्रसाद झवर, संदीप भीमराजका, किरोड़ी मल अगरवाला, अशोक कुमार बंसल, रमेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सुरेका, बृज मोहन धूत, जगदीश प्रसाद गाड़ोदिया, हरी नारायण गाड़ोदिया, अजय गुप्ता, अशोक साबू, अमित कहली, पवन जैन, नविन जैन, नरेश डालमिया, गोविन्द मुरारी अग्रवाल, जीतेन्द्र राय, बृज मोहन बजाज, जुगल जाजोदिया, विजय कुमार गनेरीवाल, सी.ए. विश्वनाथ अग्रवाल,

चिराग खरकिया, मनीष कुमार खरकिया, पवन कुमार बंसल, कृष्ण कुमार सिंघल, कमल जैन, राजेश खेतान, अशोक सफ्फड़, बिश्वनाथ चौधरी, दिलीप चौधरी, विनोद कुमार बंसल, एल. एन. अग्रवाल, बी. के. अग्रवाल, दीपक सुंदरका, राकेश चंडालिया, अमित कुमार केजरीवाल, गिरधारी लाल पारीक,

उदय शंकर पाठक, संजय रूँगटा, बाबूलाल बंका, अनिल कुमार डालमिया, आयुष अग्रवाल, सी.ए. विष्णु कुमार तुलस्यान, गोपाल नरेड़ी, राजीव केजरीवाल, पवन जालान,राहुल खरकिया, अरुण कुमार खंडेलिया, संदीप भोजगढ़िया, हरीश कुमार शर्मा, सज्जन खंडेलवाल, मोहन कुमार गोयल, राम अवतार धूत, नितिन अग्रवाल, प्रमोद जैन, पूरणमल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News