वीआईपी रोड चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा 18वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित

वीआईपी रोड चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन द्वारा 18वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित
Published on

सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : वीआईपी रोड चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (VIPCA) द्वारा अपने 18वें वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर शनिवार को “Expanding Horizon – Dare to Dream” विषय पर एक भव्य पूर्ण-दिवसीय सेमिनार का आयोजन ताज ताल कुटिर (इको पार्क), न्यू टाउन, कोलकाता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य बदलते व्यावसायिक परिदृश्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उद्योग जगत के पेशेवरों को नई दिशा, अवसर एवं दृष्टिकोण प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात वक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए गए। प्रमुख वक्ताओं में राजीव सिन्हा (पूर्व मुख्य सचिव, पश्चिम बंगाल) ने राज्य के विकास, नवाचार एवं अवसरों पर अपने विचार साझा किए। सीए रंजीत अग्रवाल ने प्रोफेशनल एंटरप्राइजेज के विकास पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गुरमीत चड्ढा ने वैश्विक पूंजी बाजार की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की, जबकि सीए एस. वेंकटरामणी ने जीएसटी प्रैक्टिस से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल तरीके से प्रस्तुत किया।

श्री राज कोठारी (पूर्व वाइस चेयर, पीडब्ल्यूसी कनाडा) ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस एवं अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर प्रकाश डाला। डॉ. नुपुर पवन बांग ने फैमिली बिजनेस डिस्प्यूट रेजोल्यूशन विषय पर अपने विचार रखे। श्री बिबेक अग्रवाल (ईडी एवं सीएफओ, एवेरेडी) ने कॉर्पोरेट जगत में पेशेवर अवसरों पर चर्चा की। सीएस संदीप कुमार सुल्तानिया (सीआरओ एवं सीएस, टेक्समैको) ने सूचीबद्ध कंपनियों में प्रोफेशनल संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सीए नीरज अग्रवाल, सचिव सीए अमित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीए संदीप कुमार सुरेका, उपाध्यक्ष सीए बिकास बथवाल, संयुक्त सचिव सीए मयूर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए रोहित केजरीवाल, कार्यक्रम चेयरमैन सीए बजरंग लाल अग्रवाल, एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उद्घाटन भाषण सीए इंस्टीट्यूट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीए मंगेश पाण्डुरंग किनारे ने किया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in