Vikram Solar ने छुआ 10 GW का आंकड़ा

5 मिलियन घरों को मिल रही बिजली, 39 देशों तक फैला ग्लोबल विस्तार
Vikram Solar ने छुआ 10 GW का आंकड़ा
Published on

कोलकाता : Vikram Solar ने वैश्विक स्तर पर 10 गीगावॉट (GW) सोलर मॉड्यूल तैनाती का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। यह उपलब्धि कंपनी की तेज़ ग्रोथ और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

कंपनी के अनुसार, 10 GW क्षमता लगभग 2.5 करोड़ सोलर मॉड्यूल के बराबर है, जो 50 लाख से अधिक भारतीय घरों को बिजली देने में सक्षम है। खास बात यह है कि Vikram Solar ने महज दो वर्षों में अपनी क्षमता 5 GW से बढ़ाकर 10 GW कर ली है।

भारत में सोलर सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और 150 GW की क्षमता पार कर चुका है। इस विकास में Vikram Solar की अहम भूमिका रही है, जिसने अपने अनुभव और तकनीकी दक्षता के दम पर बड़े स्तर पर सोलर समाधान उपलब्ध कराए हैं।

कंपनी का ज्यादातर काम भारत में है, लेकिन वैश्विक स्तर पर भी इसकी पकड़ मजबूत हुई है। करीब 1.5 GW का निर्यात करते हुए कंपनी अब 39 देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है।

नवाचार के क्षेत्र में भी कंपनी आगे रही है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को पूरी तरह सोलर ऊर्जा से चलाने जैसे प्रोजेक्ट और फ्लोटिंग सोलर इंस्टॉलेशन में शुरुआती पहल इसकी उपलब्धियों में शामिल हैं।

कंपनी के चेयरमैन और एमडी ज्ञानेश चौधरी ने कहा कि 10 GW का आंकड़ा पार करना सिर्फ एक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह दिखाता है कि सोलर ऊर्जा कितनी तेजी से वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य को बदल रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in