वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीपी विधाननगर अमित कुमार राठौड़
वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीपी विधाननगर अमित कुमार राठौड़

विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट ने दिया भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पर जोर

Published on: 

सीपी ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का उद्घाटन

आनंद मोहन, सन्मार्ग संवाददाता

बिधाननगर :

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और समाज में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को विधाननगर में ‘विजिलेंस अवेयरनेस वीक’ यानी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया गया। विधाननगर पुलिस कमिश्नर राठौर अमित कुमार भरत ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की।यह जागरूकता अभियान 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रचार वाहन विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को सतर्कता, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ ही ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (सीपीएसई) पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से केंद्रीय सतर्कता आयोग के सहयोग से किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार, सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे प्रयासों में आम लोगों सहित समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रचार वाहन के माध्यम से विधाननगर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले इलाकों में जागरूकता संदेश पहुंचाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जनभागीदारी और सतर्कता को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे अभियानों के जरिए नागरिकों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के माध्यम से पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in