विचार मंच ने विविध क्षेत्रों की विभूतियों को किया सम्मानित

ऊषा ऊथुप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
विचार मंच ने विविध क्षेत्रों की विभूतियों को किया सम्मानित
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता की विशिष्ट सांस्कृतिक संस्था विचार मंच द्वारा एस पी के जैन फ्यूचरिस्टिक अकादमी (न्यूटाउन) में आयोजित एक सम्मान समारोह में विविध क्षेत्र की विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिप्रसाद बुधिया ने इस आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे समारोह समाज और समाज के लोगों को अनुप्रेरित करते हैं। इन्होंने कहा कि समर्पित विभूतियों का सम्मान, समाज के प्रति उनके समर्पण  का सम्मान है। इससे नई पीढ़ी को अवश्य ही कुछ नयी सीख मिलेगी।

सम्मानित साधकों की सम्मान श्रृंखला में सोहनलाल दुगड़ भामाशाह सम्मान स्व. सोहनलाल सिंघवी को, सरदारमल कांकरिया लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड ऊषा ऊथुप को, कर्मयोगी सम्मान जशवंत सिंह मेहता को, कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान मोनिका गौड़ को, रविंद्र जैन संगीत साधना सम्मान मारुति मोहता को, किसनलाल कांकरिया शौर्य सम्मान पियाली वसाक को, कन्हैयालाल मालू विद्यालय गौरव सम्मान आर्दश अग्रवाल को, ब्राह्मी कला सम्मान अभिजीत महतो को तथा अनुपमा सम्मान  अनवी डागा को प्रदान किया गया। गणमान्य सम्मनित विभूतियों को मुक्ताहार, शॉल, प्रतीक चिन्ह एवं सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तृषा भंसाली के मंगलाचरण तथा अनवी डागा द्वारा प्रस्तुत नृत्य से हुआ। विचार मंच के संयुक्त सचिव डॉ. तारा दुगर ने स्वागत भाषण देते हुए विचार मंच की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी एवं सम्मानित विभूतियों का स्वागत किया। समारोह का कुशल संचालन किया सुमिता कौशिक ने तथा संस्था के उपाध्यक्ष डॉ प्रेमशंकर त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर कोलकाता एवं हावड़ा के समाजसेवी, साहित्यकार, पत्रकार बंधुओं के अलावा अध्यक्ष श्री सरदारमल कांकरिया, संरक्षक श्री पन्नालाल कोचर, संरक्षक श्री सुरेंद्र बांठिया, संरक्षक श्री आर.के. बोथरा, उपाध्यक्ष पद्मचंद नाहटा, विनोद मिन्नी, विनोद कांकरिया, अशोक मिन्नी, ललित कांकरिया, जयदीप पटवा, अरुण मालू, राजेंद्र रामपुरिया, जय बोथरा, मनोज बोथरा, अशोक बोथरा, पद्मा मिन्नी, शशि कांकरिया, सोनल चोरारीया, तृषा भंसाली भी उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में किशोर  गेनरी, हनुमान नाहटा एवं अन्य पदाधिकारी का सक्रिय योगदान रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in