सेकेंड हुगली ब्रिज पर वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

23 नवंबर को 8 घंटे के लिए ब्रिज बंद
सेकेंड हुगली ब्रिज पर वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक
Published on

कोलकाता : सेकेंड हुगली ब्रिज पर मरम्मत कार्य जारी है। इसी क्रम में एक बार फिर से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगेगा। 23 नवंबर रविवार की सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सेकेंड हुगली ब्रिज पर वाहन नहीं चलेंगे। एचआरबीसी द्वारा आठ घंटे का क्लोजर मांगा गया था जिसे पुलिस की मंजूरी मिली गयी है।

कोलकाता ट्रैफिफ पुलिस ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वैकल्पिक कई रास्ते होंगे। नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद ब्रिज जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए विद्यासागर ब्रिज को रविवार को पिछले कई हफ्तों से ही बंद किया जा रहा है।

कब तक काम होगा पूरा

HRBC के एक अधिकारी ने बताया कि जैसा कि सेकेंड हुगली ब्रिज पर निर्माण के बाद से अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कम से कम तीन चरणों में काम का टार्गेट रखा गया है। एक चरण का काम जो कि डाउन केबल संबंधी था वह पूरा हो गया है। स्टे केबल्स संबंधी अहम कार्य जारी है। यह लंबा कार्य है, वर्तमान में स्टे केबल्स बदलने का काम चल रहा है।

सेकेंड हुगली ब्रिज स्टे केबल ब्रिज है। 19 स्टे केबल्स को बदला जायेगा। ब्रिज के स्वास्थ्य जांच में इस संबंध में प्रस्ताव दिया गया है। तीसरा और फाइनल चरण में अभी थोड़ा समय लग सकता है।

रोजाना इतना भार उठाता है सेकेंड हुगली ब्रिज

सेकेंड हुगली ब्रिज कोलकाता और हावड़ा को जोड़ता है। यह ब्रिज रोजाना 1 लाख से अधिक वाहनों का भार उठाता है। समय के साथ भारी ट्रैफिक और मौसम के प्रभाव के कारण ब्रिज की मरम्मत की आवश्यकता पड़ी है। एचआरबीसी ने हेल्थ चेकअप कराया है जिसमें केबल्स, बियरिंग और अन्य स्ट्रक्चरल हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता महसूस हुई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in