वीबी- (जी) रामजी के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पी उलगानाथन वक्तव्य रखते हुए
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पी उलगानाथन वक्तव्य रखते हुए
Published on

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जिला प्रशासन की ओर से वीबी- (जी) रामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एसडीओ और प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों और कर्मियों की क्षमता का विकास करना तथा उन्हें योजना के प्रभावी संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यशाला में वीबी- (जी) रामजी के उद्देश्यों, संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों, तकनीकी पहलुओं तथा निगरानी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता पश्चिम बंगाल सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव पी उलगानाथन ने की। इस मौके पर दक्षिण 24 परगना के जिलाधिकारी अभिषेक तिवारी सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in